Get App

Video: 800 किलो का विशालकाय गौर, 300 किमी तक इसका भटकना और 100 लोगों की टीम! तमिलनाडु में हुए इस अनोखे रेस्क्यू की पूरी कहानी

Tamil Nadu: तमिलनाडु से एक हैरान करने देने वाली घटना सामने आई है, जहां करीब 800 किलो वजन वाला जंगली गौर अपने प्राकृतिक आवास से भटककर 300 किलोमीटर से ज्यादा दूर तक पहुंच गया। वहीं, वन विभाग की टीम लगातार एक महीने तक इस जानवर की निगरानी करती रही।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Jun 09, 2026 पर 1:23 PM
Video: 800 किलो का विशालकाय गौर, 300 किमी तक इसका भटकना और 100 लोगों की टीम! तमिलनाडु में हुए इस अनोखे रेस्क्यू की पूरी कहानी
तमिलनाडु वन विभाग का बड़ा कारनामा, 800 किलो के गौर को किया सुरक्षित शिफ्ट

Tamil Nadu: तमिलनाडु से एक हैरान करने देने वाली वाली घटना सामने आई है, जहां करीब 800 किलो वजन वाला जंगली गौर अपने प्राकृतिक आवास से भटककर 300 किलोमीटर से ज्यादा दूर तक पहुंच गया। बताया जा रहा है कि यह जंगली गौर तिरुचिरापल्ली (Trichy) के घने जंगलों से भटककर पंबन (Pamban) के तटीय इलाकों तक जा पहुंचा है।

वहीं, लगभग एक महीने तक वन विभाग की टीम इस विशाल जंगली जानवर की लगातार निगरानी करती रही। कोशिशें की गईं कि इसे सुरक्षित तरीके से वापस जंगल में ले जाया जाए, लेकिन जब सभी प्रयास असफल रहे, तब तमिलनाडु वन विभाग ने राज्य के इतिहास में पहली बार इतने लंबे स्तर पर गौर ट्रांसलोकेशन ऑपरेशन शुरू किया। इस मिशन में अनुभवी पशु चिकित्सक और ट्रैकर्स समेत करीब 100 से अधिक लोग शामिल हुए।

लगी घंटो की मेहनत

सब समाचार

+ और भी पढ़ें