भारत में रहने वाली एक रूसी महिला की सोशल मीडिया पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। इस पोस्ट में महिला ने भारतीय वर्कप्लेस और विदेश के वर्कप्लेस के बीच के अंतर पर अपने विचार शेयर किए हैं। कई ऐसी चीजों का जिक्र किया है, जो विदेश में असामान्य मानी जाती हैं लेकिन भारत में यह एकदम नॉर्मल समझी जाती हैं। महिला का नाम यूलिया है, जो कि एक कंटेंट क्रिएटर हैं और पिछले 12 साल से भारत में रह रही हैं।