Get App

आगरा ताजमहल में बंदर का हमला, घायल पर्यटक को ई-रिक्शा से ले जाया गया अस्पताल

आगरा के ताजमहल में दक्षिण कोरिया की एक महिला पर्यटक पर बंदर ने हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई। घटना के बाद एम्बुलेंस के समय पर नहीं पहुंचने का मामला भी सामने आया। वायरल वीडियो के बाद ताजमहल की सुरक्षा व्यवस्था और बंदरों के बढ़ते खतरे को लेकर सवाल उठने लगे हैं

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड Jul 29, 2026 पर 2:07 PM
आगरा ताजमहल में बंदर का हमला, घायल पर्यटक को ई-रिक्शा से ले जाया गया अस्पताल
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

आगरा के ताजमहल में हुई एक घटना ने पर्यटकों की सुरक्षा और आपातकालीन व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। दक्षिण कोरिया से आई एक महिला पर्यटक अचानक हुए बंदर के हमले में घायल हो गई। घटना के बाद सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की रही कि मदद के लिए बुलाए जाने के बावजूद एम्बुलेंस समय पर नहीं पहुंच सकी। आखिरकार महिला को दूसरे साधन से अस्पताल ले जाना पड़ा। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद ताजमहल परिसर में बंदरों के बढ़ते आतंक और मेडिकल सुविधाओं की तैयारियों को लेकर बहस तेज हो गई है। अब इस मामले में संबंधित विभागों से जवाब मांगा जा रहा है और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कदम उठाने की बात कही जा रही है।

पति का इंतजार कर रही थी महिला

जानकारी के मुताबिक, किम मिह्ये अपने पति के साथ ताजमहल देखने आई थीं। दोनों ने ऑनलाइन टिकट बुक किए थे और पूर्वी गेट पर विदेशी पर्यटकों को मिलने वाले शू कवर और पानी की बोतल लेने पहुंचे थे। इसी दौरान उनका पति सामान लेने अंदर गया, जबकि किम बाहर इंतजार कर रही थीं। तभी एक बंदर ने अचानक उन पर हमला कर दिया और उनकी कोहनी पर काट लिया, जिससे काफी खून बहने लगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें