Get App

IRCTC पर AI का कमाल! ट्रेन खोजने से फॉर्म भरने तक खुद किए सारे काम, क्रिएटर ने शेयर किया वीडियो

एक सोशल मीडिया क्रिएटर का OpenAI के GPT-6 Astra के साथ किया गया एक्सपेरिमेंट वायरल हो गया है। क्रिएटर ने दिखाया कि कैसे यह AI असिस्टेंट बहुत कम निर्देशों के साथ IRCTC टिकट-बुकिंग प्रोसेस को पूरा कर सकता है।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Sep 11, 2026 पर 2:48 PM
IRCTC पर AI का कमाल! ट्रेन खोजने से फॉर्म भरने तक खुद किए सारे काम, क्रिएटर ने शेयर किया वीडियो
AI ने खुद खोजी ट्रेन, भरी डिटेल्स और पहुंचा पेमेंट तक... IRCTC का ये डेमो देख चौंके लोग

एक सोशल मीडिया क्रिएटर का OpenAI के GPT-6 Astra के साथ किया गया एक्सपेरिमेंट वायरल हो गया है। क्रिएटर ने दिखाया कि कैसे यह AI असिस्टेंट बहुत कम निर्देशों के साथ IRCTC टिकट-बुकिंग प्रोसेस को पूरा कर सकता है। वहीं, इस वीडियो के सामने आने के बाद यह चर्चा शुरू हो गई है कि  AI-पावर्ड ऑटोमेशन कितनी तरक्की कर चुका है।

वीडियो में देखें पूरा मामला

शुरू में उन्हें शक था क्योंकि IRCTC एक सरकारी वेबसाइट है, इसलिए क्रिएटर ने खुद उस दावे को आजमाने का फैसला किया। उनके मुताबिक, उन्होंने ChatGPT Astra खोला और एक आसान सा प्रॉम्प्ट डाला। "मुझे 20 सितंबर को रात 9 बजे से 11 बजे के बीच मुंबई से राजकोट के लिए दो लोगों के लिए AC क्लास में ट्रेन टिकट बुक करना है। ब्राउजर का इस्तेमाल करें।"

उन्होंने बताया कि इसके बाद AI ने अपने आप बुकिंग प्रोसेस को आगे बढ़ाना शुरू कर दिया। इसने निकलने (Departure) और पहुंचने (Destination) वाले स्टेशन चुने, यात्रा की तारीख और समय की जानकारी डाली, उपलब्ध ट्रेनें खोजीं और अलग-अलग विकल्पों में टिकट की उपलब्धता जांची।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें