हवाई सफर के दौरान कभी-कभी ऐसी घटनाएं सामने आ जाती हैं, जिनकी कल्पना शायद किसी यात्री ने नहीं की होती। एयरएशिया की एक फ्लाइट में भी लैंडिंग से कुछ देर पहले कुछ ऐसा ही हुआ, जब अचानक पूरे केबिन में तेज दुर्गंध फैलने लगी। हालात इतने असहज हो गए कि कई यात्रियों की नींद तक खुल गई। शुरुआत में लोगों को समझ नहीं आया कि आखिर बदबू कहां से आ रही है। कुछ देर बाद जब इसकी वजह सामने आई, तो यात्रियों के बीच हैरानी और बेचैनी बढ़ गई।
