Get App

Video: अंशु बिष्ट ने बताया अमेरिका में फोन चोरी का पूरा किस्सा, 911 कॉल के बाद पुलिस ने ऐसे पकड़ा चोर

अमेरिका घूमने पहुंचे भारतीय YouTuber Anshu Bisht यानी GamerFleet के साथ Burger King में कुछ ऐसा हुआ, जिसने उन्हें हैरान कर दिया। खाना लेने के लिए टेबल से उठे तो उनका फोन चोरी हो गया। हालांकि, फोन की लोकेशन ट्रैक करने के बाद उन्होंने 911 पर कॉल किया और पुलिस ने बेहद तेजी से कार्रवाई करते हुए फोन बरामद कर लिया

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड Sep 14, 2026 पर 1:34 PM
Video: अंशु बिष्ट ने बताया अमेरिका में फोन चोरी का पूरा किस्सा, 911 कॉल के बाद पुलिस ने ऐसे पकड़ा चोर
फोन वापस मिलने के बाद Anshu ने पुलिस के प्रति जमकर सम्मान जताया।

अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को घूमने पहुंचे भारतीय YouTuber Anshu Bisht, जिन्हें ‘GamerFleet’ के नाम से जाना जाता है, के साथ ऐसा वाकया हुआ जिसकी उन्होंने शायद कल्पना भी नहीं की होगी। वह Burger King के एक आउटलेट में खाना लेने गए थे, लेकिन कुछ ही देर बाद उन्हें पता चला कि उनका स्मार्टफोन चोरी हो चुका है।

आनंद की जगह अचानक टेंशन में आए YouTuber ने जब CCTV फुटेज देखी तो मामला और भी हैरान करने वाला लगा। फुटेज में एक शख्स उनका फोन उठाकर रेस्टोरेंट से बाहर जाता दिखाई दिया।

CCTV में दिखा चोर, फोन लेकर स्कूटर से भागा

Anshu Bisht के मुताबिक, वह कुछ देर के लिए अपनी टेबल से खाना लेने गए थे। इसी दौरान एक व्यक्ति ने मौका देखकर उनका फोन उठा लिया और वहां से निकल गया। CCTV फुटेज में कथित तौर पर वह शख्स फोन को अपने अंडरवियर में छिपाता नजर आया और इसके बाद स्कूटर से वहां से चला गया। YouTuber ने दूसरे डिवाइस की मदद से अपने फोन की लोकेशन ट्रैक कर ली थी। लेकिन लोकेशन पता चलने के बावजूद उन्होंने खुद चोर का पीछा करने या उससे भिड़ने का फैसला नहीं किया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें