Get App

Auraiya Murder: शगुन के पैसों से दी सुपारी! आशिक को साथ लेकर पत्नी ने शादी 15 दिन के बाद ही पति की कराई हत्या

Auraiya Murder: औरैया के पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने बताया कि शादी से नाखुश और अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी प्रगति और अनुराग ने दिलीप की हत्या की साजिश रची। पुलिस ने बताया कि इसके बाद दोनों ने दिलीप की हत्या के लिए रामाजी चौधरी नाम के एक हत्यारे को बुलाया और उसे 2 लाख रुपए दिए

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 25, 2025 पर 9:06 PM
Auraiya Murder: शगुन के पैसों से दी सुपारी! आशिक को साथ लेकर पत्नी ने शादी 15 दिन के बाद ही पति की कराई हत्या
Auraiya Murder: शगुन के पैसों से दी सुपारी! आशिक को साथ लेकर पत्नी ने शादी 15 दिन के बाद ही पति की कराई हत्या

मेरठ में मर्चेंट नेवी अधिकारी की उसकी पत्नी और उसके प्रेमी के साथ मिलकर की गई नृशंस हत्या ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। वहीं उत्तर प्रदेश के औरैया से एक और डरावना मामला सामने आया है, जहां 22 साल एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर एक योजना बनाई और अपने पति की हत्या के लिए भाड़े के हत्यारों को सुपारी दी, जिससे उसकी शादी दो हफ्ते पहले ही हुई थी। न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार, आरोपी महिला की पहचान प्रगति यादव के रूप में हुई है, जो पिछले चार सालों से अपने प्रेमी अनुराग यादव के साथ रिलेशनशिप में थी। हालांकि, पुलिस ने बताया कि उसके परिवार ने उसे 5 मार्च को 25 साल दिलीप यादव से शादी करने के लिए मजबूर किया।

औरैया के पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने बताया कि शादी से नाखुश और अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी प्रगति और अनुराग ने दिलीप की हत्या की साजिश रची। पुलिस ने बताया कि इसके बाद दोनों ने दिलीप की हत्या के लिए रामाजी चौधरी नाम के एक हत्यारे को बुलाया और उसे 2 लाख रुपए दिए।

मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, प्रगति ने शादी की रस्मों के दौरान मिले शगुन के पैसे से 2 लाख रुपए में कॉन्ट्रैक्ट किलर को काम पर रखा था।

19 मार्च को दिलीप कन्नौज से लौट रहा था, जहां वह किसी काम से गया था। पुलिस के अनुसार, सुपारी किलर ने कुछ दूसरे लोगों के साथ मिलकर दिलीप को बाइक पर खेतों में ले गया। पहुंचते ही उन्होंने पीड़ित की पिटाई शुरू कर दी और उसे गोली मार दी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें