बेंगलुरु की 27 साल की एक टेक प्रोफेशनल इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। वह करीब 50 लाख रुपये सालाना कमाती हैं, लेकिन इसके बावजूद उनकी लाइफस्टाइल काफी साधारण और समझदारी से भरी हुई है। आमतौर पर इतनी ज्यादा सैलरी होने पर लोग महंगे फोन, ब्रांडेड कपड़े और लग्जरी चीजों पर खर्च करते हैं, लेकिन ये महिला ऐसा नहीं करतीं। उनका मानना है कि पैसे को दिखावे की चीजों पर नहीं, बल्कि उन अनुभवों पर खर्च करना चाहिए जो जिंदगी को असली खुशी देते हैं।
