Bhopal 90-degree Bridge Row: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोपाल में 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज (ROB) के निर्माण में तकनीकी खामियों के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो चीफ इंजीनियर समेत सात इंजीनियरों को निलंबित कर दिया है। मुख्यमंत्री यादव ने X पर एक पोस्ट में बताया कि इस मामले में एक रिटार्यर्ड वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ विभागीय जांच की जाएगी। खबरों की मानें तो इस मामले में दो कंपनियों को ब्लैक लिस्ट कर दिया गया है।
