Get App

Bihar News: प्रेमी के साथ दिल्ली भाग गई थी बेटी, नाराज पिता ने हत्या कर बाथरूम छुपाया शव

आरोपी मुकेश सिंह कथित तौर पर उस लड़के को भी मारने के लिए उसके पीछे गया था, जो उसकी को लेकर भागा था, लेकिन वह गांव में नहीं था। साक्षी के मामा विपिन कुमार ने बताया कि वह 4 मार्च को अपने प्रेमी के साथ दिल्ली भाग गई थी, जो दूसरी जाति का था और उसके घर के पास ही रहता था। दोनों एक साथ कॉलेज जाते थे।

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 10, 2025 पर 5:18 PM
Bihar News: प्रेमी के साथ दिल्ली भाग गई थी बेटी, नाराज पिता ने हत्या कर बाथरूम छुपाया शव
Bihar News: प्रेमी के साथ दिल्ली भाग गई थी बेटी, नाराज पिता ने हत्या कर बाथरूम छुपाया शव

बिहार के समस्तीपुर में एक शख्स को अपनी बेटी की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि बेटी अपने प्रेमी के साथ दिल्ली भाग गई थी। 25 साल की साक्षी नाम की लड़की की कथित तौर पर 7 अप्रैल को हत्या कर दी गई थी और उसका शव कल रात उनके घर के बंद बाथरूम से बरामद किया गया। बताया जाता है कि आरोपी पिता एक रिटायर फौजी है।

आरोपी मुकेश सिंह कथित तौर पर उस लड़के को भी मारने के लिए उसके पीछे गया था, जो उसकी को लेकर भागा था, लेकिन वह गांव में नहीं था।

साक्षी के मामा विपिन कुमार ने बताया कि वह 4 मार्च को अपने प्रेमी के साथ दिल्ली भाग गई थी, जो दूसरी जाति का था और उसके घर के पास ही रहता था। दोनों एक साथ कॉलेज जाते थे।

एक हफ्ते पहले, सिंह ने उसे राष्ट्रीय राजधानी से समस्तीपुर लौटने के लिए मना लिया था। हालांकि, कुछ दिनों बाद वह गायब हो गई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें