अफ्रीका के जंगलों में काले मांबा सांपों का आमना-सामना देखना किसी थ्रिलर फिल्म से कम नहीं होता। इन सांपों को दुनिया के सबसे खतरनाक और तेज सांपों में गिना जाता है, लेकिन जब ये लड़ते हैं तो जहर से नहीं, बल्कि दमखम से अपनी जीत साबित करते हैं। दूर से देखने पर लगता है मानो कोई डांस हो रहा हो — दो काले सांप उठते हैं, लहराते हैं और एक-दूसरे को पछाड़ने की कोशिश करते हैं। उनकी हरकतें इतनी लाजवाब होती हैं कि कोई भी इन्हें देखता रह जाए।
