Braj Holi 2026: बसंत पंचमी के त्योहार में बृजवासियों के लिए एक अलग उत्साह होता है। नटखट नंद किशोर माखनचोर की लीलाओं की साक्षी रही बृज की धरती पर 40 दिनों तक चलने वाले होली महोत्सव की शुरुआत इसी दिन से हो जाती है। इस साल होली महोत्सव 23 जनवरी बसंत पंचमी से शुरू हुआ है। वृंदावन, बरसाना, मथुरा और नंदगांव में मनाया जाने वाला होली महोत्सव होली के विभिन्न स्वरूपों, भक्ति से भरे आयोजनों, परंपराओं और गहरी सांस्कृतिक जड़ों के लिए जाना जाता है। इस दौरान यहां लड्डूमार होली, लट्ठमार होली, छड़ीमार होली सहित कई आयोजन होते हैं। आइए जानें इस साल बृज में होली के विभन्न आयोजनों की तारीख सहित पूरी लिस्ट
