Get App

14 करोड़ रुपये खर्च कर 33 साल में घूमी दुनिया, कारोबारी ने बताया कैसे मैनेज किया काम और परिवार

दुनिया घूमने का सपना पूरा करने के लिए चीन के एक कारोबारी ने 33 साल तक सफर किया और इस दौरान करोड़ों रुपये खर्च किए। खास बात यह रही कि उन्होंने अपने कारोबार और परिवार की जिम्मेदारियों को भी साथ निभाया। उनका यह अनोखा सफर अब पूरा हो चुका है और इसकी कहानी लोगों का ध्यान खींच रही है

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड Sep 09, 2026 पर 4:19 PM
14 करोड़ रुपये खर्च कर 33 साल में घूमी दुनिया, कारोबारी ने बताया कैसे मैनेज किया काम और परिवार
चेन का मकसद केवल ज्यादा से ज्यादा देशों की सूची पूरी करना नहीं था।

दुनिया की सैर करने का ख्वाब कई लोग देखते हैं, लेकिन चीन के 53 वर्षीय चेन जिनवेई ने इसे अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा लक्ष्य बना लिया। करीब तीन दशक पहले शुरू हुआ उनका सफर आखिरकार 233 देशों, क्षेत्रों और इलाकों तक पहुंच गया। पेरू की यात्रा के साथ उनका यह लंबा अभियान पूरा हुआ और वह अपने घर झेजियांग लौट आए। 33 साल की इस यात्रा में उन्होंने न सिर्फ अनगिनत जगहें देखीं, बल्कि कई मुश्किल हालात का सामना करते हुए अपने जुनून को भी जिंदा रखा

नौकरी नहीं छोड़ी, परिवार भी नहीं छोड़ा

चेन किसी ट्रैवलर की तरह अपना सब कुछ छोड़कर दुनिया घूमने नहीं निकले थे। वह एक मशीनरी कंपनी चलाते रहे और साथ-साथ अपने सफर को भी आगे बढ़ाते रहे। काम और परिवार के बीच संतुलन बनाने के लिए उन्होंने एक अनोखी दिनचर्या अपनाई। वह करीब एक महीना घर पर रहते और अगले महीने यात्रा पर निकल जाते। इसी तरह धीरे-धीरे उनका दुनिया देखने का सपना आगे बढ़ता गया।

पहली विदेश यात्रा ने बदल दी सोच

सब समाचार

+ और भी पढ़ें