Get App

25000 सैलरी वाली जॉब छोड़ फुल टाइम कैब चला अब कमा रहा 1 लाख रुपये! सेल्फ इंप्लॉयी बनने की पूरी जर्नी भी बताई

स्टार्टअप फाउंडर आकाश गुप्ता की एक सोशल मीडिया पोस्ट इन दिनों काफी वायरल हो रही है। इसमें उन्होंने एक कैब ड्राइवर की कहानी साझा की, जिसने कॉर्पोरेट नौकरी छोड़कर ड्राइविंग शुरू की और अब बेहतर कमाई व आजादी का दावा कर रहा है। इस कहानी ने गिग इकॉनमी पर नई बहस छेड़ दी है

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड Jun 17, 2026 पर 12:04 PM
25000 सैलरी वाली जॉब छोड़ फुल टाइम कैब चला अब कमा रहा 1 लाख रुपये! सेल्फ इंप्लॉयी बनने की पूरी जर्नी भी बताई
आकाश गुप्ता, जाइप इलेक्ट्रिक के फाउंडर और CEO हैं।

स्टार्टअप फाउंडर आकाश गुप्ता की एक सोशल मीडिया पोस्ट इन दिनों इंटरनेट पर चर्चा का बड़ा विषय बनी हुई है। इस पोस्ट में उन्होंने एक कैब ड्राइवर के साथ हुई बातचीत को साझा किया, जिसने अपनी कॉर्पोरेट नौकरी छोड़कर फुल-टाइम ड्राइविंग को अपना नया करियर बना लिया है। ड्राइवर का कहना है कि अब उसे सिर्फ तय सैलरी पर निर्भर नहीं रहना पड़ता, बल्कि वह अपनी मेहनत और समय के हिसाब से ज्यादा कमाई कर पा रहा है। साथ ही उसे काम में वह आजादी भी मिल रही है जो पहले की नौकरी में नहीं थी।

इसी कहानी ने सोशल मीडिया पर एक नई बहस को जन्म दिया है कि क्या भारत में पारंपरिक नौकरी से हटकर गिग वर्क और स्वतंत्र कमाई का मॉडल भविष्य बन रहा है। यह पोस्ट तेजी से वायरल होकर लोगों की सोच को दो हिस्सों में बांट रही है।

“नौकरी नहीं, अब खुद का बॉस हूं”

ड्राइवर ने बताया कि पहले वह एक ऑफिस जॉब करता था और करीब ₹25,000 महीने कमाता था। लेकिन अब कैब चलाकर वह करीब ₹1 लाख महीने तक कमा लेता है। उसका कहना था कि अब वह खुद तय करता है कि कब काम करना है, कितना करना है और कब आराम करना है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें