वैलेंटाइन वीक के तीसरे दिन 9 फरवरी को चॉकलेट डे मनाया जाता है। इस दिन आप अपनी गर्लफ्रेंड, पार्टनर या किसी खास इंसान को चॉकलेट देकर अपना प्यार जता सकते हैं। लोग इस मौके पर प्यारे मैसेज और कोट्स भी भेजते हैं। छोटे-छोटे सरप्राइज देकर अपने रिश्ते को और खास बनाते हैं। ये दिन मिठास के साथ प्यार जताने का सुंदर मौका देता है। इस दिन लोग चॉकलेट के जरिए अपने दिल की बातें और भावनाएं जताते हैं, जिन्हें कई बार शब्दों में कहना आसान नहीं होता।
