अगर आपको लगता है कि क्रिसमस हर साल वही आता है, तो 25 दिसंबर 2025 आपकी सोच बदल सकता है। इस साल की तारीख 25/12/25 एक बेहद दुर्लभ कैलेंडर पैटर्न लेकर आई है, जो पूरे 100 साल में केवल एक बार दिखाई देता है। पिछले सदी में ऐसा 1925 में हुआ था और अगली बार इसे देखने के लिए 2125 तक इंतजार करना होगा। इस दिन का पैटर्न दिन, महीना और साल के संपूर्ण मेल के कारण लोगों को रोमांचित कर रहा है। न्यूमेरोलॉजी प्रेमी, कैलेंडर फॉलोअर्स और सोशल मीडिया यूजर्स इसे ‘Once-in-a-Century Date’ या ‘मैजिक नंबर डे’ कहकर जश्न मना रहे हैं।
