दुनिया में घूमने लायक जगहों की कोई कमी नहीं है। कहीं प्राकृतिक सुंदरता लोगों को आकर्षित करती है, तो कहीं ऐतिहासिक इमारतें और संस्कृति अपनी ओर खींच लेती हैं। लेकिन कुछ शहर ऐसे भी होते हैं, जो अपनी खूबसूरती से ज्यादा अपने अजीब और हैरान कर देने वाले नियमों के लिए जाने जाते हैं। इन जगहों के कानून इतने अलग होते हैं कि पहली बार सुनने में ही लोग चौंक जाते हैं। ऐसा ही एक अनोखा शहर है, जहां कार खरीदना एक सामान्य फैसला नहीं होता। यहां लोग गाड़ी लेते वक्त उसके फीचर्स या ब्रांड से पहले उसके रंग पर ध्यान देते हैं।
