कर्नाटक के दावणगेरे में एक घायल तेंदुए को बचाने पहुंची वन विभाग की टीम के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन उस वक्त मुश्किल हो गया, जब हालात अचानक उनके काबू से बाहर होते नजर आए। हाईवे पर कार की चपेट में आने के बाद तेंदुआ घायल मिला था और टीम उसे सुरक्षित तरीके से वहां से हटाने में जुटी थी। सब कुछ सामान्य लग रहा था, लेकिन अगले ही पल तेंदुए ने ऐसी हरकत कर दी, जिससे मौके पर मौजूद अधिकारियों में हड़कंप मच गया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें रेस्क्यू के दौरान हुआ पूरा वाकया देखा जा सकता है।
