Get App

Fat Dogs of Delhi: कौन बनेगा दिल्ली का सबसे गोल-मटोल डॉग? 64 कंटेस्टेंट्स के बीच होगा मुकाबला

दिल्ली में इस बार डॉग्स के बीच एक अनोखा मुकाबला होने जा रहा है। शहर के 64 गोल-मटोल और प्यारे डॉग्स ऑनलाइन कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेंगे। खास बात यह है कि विजेता का फैसला जज नहीं, बल्कि जनता की वोटिंग से होगा। Instagram पर होने वाली यह प्रतियोगिता Fat Bear Week से प्रेरित है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 26, 2026 पर 9:46 AM
Fat Dogs of Delhi: कौन बनेगा दिल्ली का सबसे गोल-मटोल डॉग? 64 कंटेस्टेंट्स के बीच होगा मुकाबला
दिल्ली का यह मजेदार मुकाबला अमेरिका के मशहूर Fat Bear Week से प्रेरित है।

दिल्ली में इस बार मुकाबला थोड़ा हटके होने वाला है। शहर के गोल-मटोल, प्यारे और चंकी डॉग्स एक मजेदार ऑनलाइन कॉन्टेस्ट में आमने-सामने होंगे। इस अनोखी प्रतियोगिता में कुल 64 कुत्ते हिस्सा ले रहे हैं, जिनकी तस्वीरें Instagram पर मुकाबले के लिए उतारी जाएंगी। खास बात यह है कि किस डॉग को विजेता का ताज मिलेगा, इसका फैसला कोई जज नहीं करेगा, बल्कि जनता अपनी पसंद के आधार पर वोट देगी। इस कॉन्टेस्ट का आयोजन Fat Dogs of Delhi नाम का Instagram पेज कर रहा है।

प्रतियोगिता का आइडिया अमेरिका की मशहूर Fat Bear Week से लिया गया है, लेकिन दिल्ली के इस मुकाबले में भालुओं की जगह प्यारे डॉग्स हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि अलग-अलग इलाकों से आए इन चंकी कंटेस्टेंट्स में कौन लोगों का सबसे ज्यादा प्यार हासिल कर पाता है और आखिर में ‘सबसे गोल-मटोल डॉग’ का खिताब अपने नाम करता है।

64 डॉग्स से शुरू होगा मुकाबला

कॉन्टेस्ट में दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से 64 डॉग्स हिस्सा लेंगे। उनके मालिक अपने पेट की फोटो, नाम और इलाके की जानकारी भेजकर एंट्री करा सकते हैं। इसके बाद हर राउंड में डॉग्स की तस्वीरें आमने-सामने होंगी और लोग अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट के लिए वोट करेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें