Get App

Delhi Fire: बवाना में फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तेज धमाकों ने बढ़ाई मुश्किलें, दमकल की 17 गाड़ियां मौके पर तैनात

Delhi Fire: आज सुबह दिल्ली के बवाना इलाके में एक फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि अंदर जोरदार धमाके भी हुए। इन धमाकों की वजह से पूरी इमारत जमींदोज हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और राहत कार्य शुरू कर दिया गया

MoneyControl Newsअपडेटेड May 24, 2025 पर 10:34 AM
Delhi Fire: बवाना में फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तेज धमाकों ने बढ़ाई मुश्किलें, दमकल की 17 गाड़ियां मौके पर तैनात
Delhi Fire: आंकड़ों के मुताबिक जनवरी में आग की 938 घटनाएं सामने आई थीं

दिल्ली-एनसीआर में गर्मी के मौसम के साथ आग लगने की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। ताजा मामला शनिवार सुबह बवाना के सेक्टर-2 में एक बड़ी फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, जिसने इलाके में हड़कंप मचा दिया। आग लगने के दौरान तेज धमाके भी सुनाई दिए, जिनकी वजह से फैक्ट्री की बिल्डिंग पूरी तरह से धराशायी हो गई। ये हादसा सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल उठाता है। दमकल विभाग ने तुरंत ही 17 गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू कर दिया है।

फिलहाल राहत की बात ये है कि इस गंभीर आगजनी में किसी के हताहत या घायल होने की खबर नहीं है। लेकिन आग बुझाने का कार्य अभी जारी है और अधिकारी पूरी सतर्कता से स्थिति को कंट्रोल में लाने की कोशिश कर रहे हैं।

धुएं और धमाकों से दहशत

धमाकों के कारण लोगों में डर का माहौल है। आसपास की इमारतों को भी खाली करा लिया गया है ताकि किसी अन्य हादसे की संभावना को रोका जा सके। आग के कारण काफी दूर तक काला धुआं फैल गया है, जिससे राहत कार्य में भी बाधा आ रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें