Get App

Diwali Rangoli Designs 2025: आसान ट्रिक्स से तैयार करें शानदार स्वास्तिक रंगोली, बिना ज्यादा मेहनत के

Diwali Rangoli Designs 2025: दिवाली के शुभ मौके पर स्वास्तिक रंगोली बनाना न केवल घर की सुंदरता बढ़ाता है बल्कि इसे शुभता का प्रतीक भी माना जाता है। अगर आप रंगोली बनाने में ज्यादा समय नहीं लगाना चाहतीं, तो कुछ आसान ट्रिक्स अपनाकर इसे मिनटों में तैयार किया जा सकता है। सबसे आसान तरीका है, स्केल की मदद से सीधी रेखाएं खींचना और डिजाइन को पहले से चॉक या पेंसिल से बनाना

MoneyControl News
अपडेटेड Oct 12, 2025 पर 16:20
Diwali Rangoli Designs 2025: आसान ट्रिक्स से तैयार करें शानदार स्वास्तिक रंगोली, बिना ज्यादा मेहनत के

स्वास्तिक रंगोली बनाने से पहले फर्श को साफ करें और सूखा लें। फिर चॉक से हल्का सा निशान बनाकर डिजाइन तय करें। चाहें तो फूल, चावल या रंगों का चुनाव अपनी सुविधा से करें।

स्वास्तिक रंगोली बनाने से पहले फर्श को साफ करें और सूखा लें। फिर चॉक से हल्का सा निशान बनाकर डिजाइन तय करें। चाहें तो फूल, चावल या रंगों का चुनाव अपनी सुविधा से करें।

यह डिजाइन दिखने में जरा कठिन लग सकता है, लेकिन इसे आसानी से बनाया जा सकता है। पहले स्वास्तिक का आकार बनाएं और फिर किनारों पर चौकोर बॉर्डर बनाएं। हर कोने पर फूल-पत्तियों का पैटर्न जोड़ें। अगर हाथ से बनाना मुश्किल लगे, तो ढक्कन या छोटी प्लेट से गोल आकृतियां बनाकर रंग भरें।

अगर आप समय की कमी में हैं, तो यह डिजाइन आपके लिए परफेक्ट रहेगा। स्केल से स्वास्तिक बनाकर रंगों की बोतल से बिंदी पैटर्न तैयार करें। पहले गुलाबी रंग की बिंदियां लगाएं और फिर हरे रंग की बिंदियां उसके ऊपर बनाएं।

छोटे डॉट्स या बिंदियां बनाने के लिए आप तीली का उपयोग कर सकती हैं। यह डिजाइन को और निखार देता है। बीच में चौकोर बॉक्स बनाकर लाल रंग भरें और किनारों को हल्के रंग से सजाएं।

अगर आप पारंपरिक डिजाइन चाहती हैं, तो गणेश जी के साथ स्वास्तिक रंगोली बनाएं। चौकोर बॉक्स के बीच में गणेश जी का चित्र या फूल बनाएं। यह डिजाइन मंदिर और प्रवेश द्वार दोनों जगहों पर बहुत अच्छा लगता है।

इस डिजाइन के लिए फर्श पर चार छोटे डिब्बे बनाएं। हर बॉक्स के अंदर सफेद या मनपसंद रंग से बिंदी पैटर्न तैयार करें। चाहें तो हर बॉक्स में अलग रंग भरें, जिससे रंगोली और जीवंत दिखे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें