Get App

रील पर देखा, चैट से फंसाया, शादी की और कत्ल कर डाला, दिल दहला देगा ये केस

Bride Turned Killer: सोशल मीडिया की पहचान ने इंद्र कुमार तिवारी की जिंदगी छीन ली। साहिबा बानो ने प्यार और शादी का जाल रचकर उन्हें फंसाया और फिर उनकी जमीन हड़पने की साजिश के तहत हत्या कर दी। पुलिस ने इस खौफनाक प्लान का खुलासा करते हुए महिला को गिरफ्तार कर लिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 29, 2025 पर 1:52 PM
रील पर देखा, चैट से फंसाया, शादी की और कत्ल कर डाला, दिल दहला देगा ये केस
Bride Turned Killer: साजिश की शुरुआत हुई एक वायरल सोशल मीडिया रील से

कभी-कभी किस्मत की एक क्लिक आपको नई जिंदगी दे सकती है, लेकिन उसी क्लिक से मौत भी दस्तक दे सकती है। जबलपुर के इंद्र कुमार तिवारी को क्या पता था कि उनका अकेलापन, सोशल मीडिया पर शेयर किया एक वीडियो और थोड़ी सी भावुकता उन्हें जिंदगी से हमेशा के लिए दूर ले जाएगी। उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि एक लड़की, जो खुद को 'खुशी तिवारी' बताती है, अचानक उनके जीवन में आएगी, प्यार करेगी, शादी का वादा करेगी और फिर मौत बनकर सामने खड़ी हो जाएगी।

लेकिन यही हुआ। जिस सोशल मीडिया ने उन्हें थोड़ी सी उम्मीद दी थी, उसी ने उन्हें ऐसे जाल में फंसा दिया जहां से निकलना नामुमकिन था। इस कहानी में न सिर्फ धोखा था, बल्कि एक गहरी साजिश थी जमीन हड़पने की, झूठी शादी की और एक मासूम की बेरहमी से की गई हत्या की।

वायरल रील देख रची खतरनाक प्लानिंग

साजिश की शुरुआत हुई एक वायरल सोशल मीडिया रील से, जिसमें इंद्र कुमार ने अविवाहित होने और 18 बीघा जमीन के मालिक होने की बात कही थी। यही वीडियो उत्तर प्रदेश की साहिबा बानो ने देखा और एक शातिर योजना बना डाली।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें