Get App

फॉन्ट नहीं, AI के लिए चुनौती है Ghost Font! जानिए कैसे काम करती है यह अनोखी तकनीक

AI के बढ़ते प्रभाव के बीच ऑनलाइन कंटेंट की सुरक्षा एक बड़ी चुनौती बनती जा रही है। इसी बीच Ghost Font नाम का एक अनोखा फॉन्ट चर्चा में आया है, जो इंसानों को संदेश पढ़ने देता है, लेकिन AI मॉडल के लिए उसे समझना मुश्किल बनाता है। यह डिजिटल प्राइवेसी की दिशा में एक नया प्रयोग माना जा रहा है

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड Jul 16, 2026 पर 9:56 AM
फॉन्ट नहीं, AI के लिए चुनौती है Ghost Font! जानिए कैसे काम करती है यह अनोखी तकनीक
एरिक लू के अनुसार, उन्होंने Ghost Font को कई एडवांस AI मॉडल्स के साथ टेस्ट किया।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के दौर में जहां मशीनें तेजी से इंसानों की तरह कंटेंट को समझने लगी हैं, वहीं डिजिटल सुरक्षा को लेकर नई चुनौतियां भी सामने आ रही हैं। इसी बीच Ghost Font नाम का एक अनोखा प्रयोग चर्चा में आया है। यह ऐसा फॉन्ट है, जिसे इंसानों के लिए पढ़ना आसान, लेकिन AI सिस्टम के लिए समझना मुश्किल बनाने की कोशिश की गई है। अमेरिकी डिजिटल डिजाइनर एरिक लू द्वारा तैयार किया गया यह फॉन्ट सामान्य अक्षरों की जगह चलते हुए डॉट्स और एनिमेशन का इस्तेमाल करता है।

इसका मकसद डिजिटल कंटेंट को AI द्वारा आसानी से पहचानने, कॉपी करने या विश्लेषण करने से बचाने के नए तरीके तलाशना है। हालांकि, इसे लेकर विशेषज्ञों और इंटरनेट यूजर्स के बीच बहस भी शुरू हो गई है कि क्या ऐसी तकनीक लंबे समय तक AI से आगे रह पाएगी या नहीं।

आखिर क्या है Ghost Font की खासियत?

आम फॉन्ट की तरह Ghost Font में अक्षर स्थिर दिखाई नहीं देते। इसमें शब्दों को सैकड़ों चलते हुए बिंदुओं (dots) से बनी एनिमेटेड वीडियो के रूप में दिखाया जाता है। इन डॉट्स की खास गति के कारण इंसानी आंखें छिपे हुए अक्षरों को पहचान लेती हैं, जबकि AI सिस्टम को सही टेक्स्ट समझने में परेशानी होती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें