Get App

Gonda Crocodile News: नोएडा के दीपक की तरह अगर जबड़े में दबाकर नदी में खींचने लगे मगरमच्छ तो आपको क्या करना चाहिए? इस एक ट्रिक से बचेगी जान

Gonda Crocodile News: गोंडा जिले में बुधवार (20 मई) को अपनी सास के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से पहुंचे दीपक को सरयू नदी में नहाने के दौरान मगरमच्छ ने पानी में खींच लिया। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल, इलाके में दहशत का माहौल है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड May 21, 2026 पर 12:17 PM
Gonda Crocodile News: नोएडा के दीपक की तरह अगर जबड़े में दबाकर नदी में खींचने लगे मगरमच्छ तो आपको क्या करना चाहिए? इस एक ट्रिक से बचेगी जान
Gonda Crocodile News: यूपी के गोंडा में सरयू नदी पर सास के अंतिम संस्कार के दौरान मगरमच्छ एक युवक को खींच ले गया

Gonda Crocodile News: उत्तर प्रदेश से एक परेशान करने वाली खबर सामने आई है। बुधवार (20 मई) को गोंडा जिले में सोनौली मोहम्मदपुर के पास सरयू नदी के किनारे नहाते समय एक 30 साल के युवक पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। देखते ही देखते मगरमच्छ ने कुछ ही सेकंड में उसे जबड़े में दबाकर नदी में खींच ले गया। खबर लिखे जाने तक वह मिल नहीं पाया है। ग्रेटर नोएडा के रहने वाले दीपक शर्मा अपनी सास उर्मिला देवी की मौत के बाद गोंडा जिले के उमरी बेगमगंज गांव गए हुए थे।

नदी के किनारे अपनी सास की चिता तैयार करने के लिए गड्ढा खोदने में मदद करने के बाद वह नदी में नहाने गया। इसी दौरान अचानक से पानी से एक मगरमच्छ निकला। फिर चंद सेकंड में उसने अपने जबड़े उसके सिर पर गड़ा दिए और उसे नदी में खींच ले गया। चश्मदीदों ने बताया कि यह हमला कुछ ही सेकंड में हुआ। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, ग्रेटर नोएडा के परी चौक इलाके का निवासी 30 वर्षिय दीपक पर अचानक से मगरमच्छ ने हमला करके नदी में खींच लिया। इससे वहां मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने बताया कि स्थानीय निवासियों ने युवक को बचाने का प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।

लोगों ने दीपक को किया था आगाह

सब समाचार

+ और भी पढ़ें