Get App

Resume Tips: Google की पूर्व रिक्रूटर ने बताया रिज्यूमे की सबसे बड़ी गलती, इंटरव्यू कॉल आने से पहले ही हो जाते हैं रिजेक्ट

Resume Tips: Google की पूर्व रिक्रूटर ने CNBC की एक रिपोर्ट में रिज्यूमे से जुड़ी उन बड़ी गलतियों का खुलासा किया है, जिन्हें वह सबसे अहम 'रेड फ्लैग' मानती हैं। उनके मुताबिक, ये छोटी-छोटी चूक भी उम्मीदवार की इंटरव्यू तक पहुंचने की संभावना कम कर सकती हैं। साथ ही उन्होंने ऐसे आसान उपाय भी बताए, जिनसे रिज्यूमे को ज्यादा प्रभावी और रिक्रूटर्स के लिए आकर्षक बनाया जा सकता है

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड Jul 06, 2026 पर 8:41 AM
Resume Tips: Google की पूर्व रिक्रूटर ने बताया रिज्यूमे की सबसे बड़ी गलती, इंटरव्यू कॉल आने से पहले ही हो जाते हैं रिजेक्ट
रिज्यूमे में आंकड़े जोड़ना अच्छी बात है, लेकिन उनके पीछे की कहानी भी बतानी जरूरी है।

आज के समय में अच्छी नौकरी पाना आसान नहीं है। कई लोग दर्जनों कंपनियों में अपना रिज्यूमे भेजते हैं, लेकिन फिर भी इंटरव्यू कॉल नहीं आता। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो इसकी वजह आपकी योग्यता नहीं, बल्कि रिज्यूमे लिखने का तरीका हो सकता है। Google की पूर्व रिक्रूटर ने ऐसी आम गलती बताई है, जिसे ज्यादातर लोग समझ ही नहीं पाते और इसी कारण अच्छे मौके हाथ से निकल जाते हैं।

रिज्यूमे की सबसे बड़ी गलती

Google, TikTok, Uber और The New York Times जैसी बड़ी कंपनियों में भर्ती कर चुकी पूर्व रिक्रूटर फराह शार्गी के मुताबीक, सबसे बड़ी गलती ये है कि उम्मीदवार अपना रिज्यूमे ऐसे लिखते हैं, जैसे सामने वाला पहले से उनकी पूरी कहानी जानता हो। जबकि हकीकत ये है कि रिक्रूटर आपके बारे में कुछ भी नहीं जानता और वो केवल कुछ सेकंड में रिज्यूमे स्कैन करता है।

‘You Had To Be There’ वाली भाषा से बचें

सब समाचार

+ और भी पढ़ें