गोरखपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। हरपुर बुदहट इलाके के एक युवक ने एक ही दिन में दो शादियां कर लीं—सुबह अपनी प्रेमिका संग कोर्ट मैरिज और रात में घरवालों की पसंद की लड़की से धूमधाम से शादी। प्रेमिका को इस धोखे की भनक तब लगी, जब उसने सुना कि उसी दिन रात में युवक की दूसरी शादी होने वाली है। जब वह उसके घर पहुंची, तो परिवारवालों ने उसे अपमानित कर भगा दिया। युवती का कहना है कि वे चार साल से रिश्ते में थे।
