Get App

Happy Sawan 2025 Wishes: शिवभक्ति से भरपूर ये 30 संदेश करें अपनों को शेयर, बरसेगी भोलेबाबा की कृपा

Happy Sawan 2025 Wishes: सावन 2025 की शुरुआत कल से हो रही है, जिसे भगवान शिव का सबसे प्रिय महीना माना जाता है। इस पवित्र समय में श्रद्धालु भोलेनाथ की आराधना कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। आप भी इस खास मौके पर अपने प्रियजनों को भेजें सावन की शुभकामनाएं और जुड़ें शिवभक्ति की इस आनंदमयी यात्रा में

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 11, 2025 पर 8:15 AM
Happy Sawan 2025 Wishes: शिवभक्ति से भरपूर ये 30 संदेश करें अपनों को शेयर, बरसेगी भोलेबाबा की कृपा
Happy Sawan 2025 Wishes: हर सोमवार करें शेयर ये भक्तिभाव से भरे शुभकामना संदेश

सावन का महीना शुरू होते ही पूरा वातावरण शिवमय हो उठता है। यह केवल ऋतु परिवर्तन का समय नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि, भक्ति और शिव की कृपा पाने का विशेष अवसर होता है। हिंदू धर्म में सावन का महीना भगवान शिव की उपासना के लिए सबसे पवित्र माना गया है। कहा जाता है कि इस महीने में भोलेनाथ अपने भक्तों पर विशेष कृपा बरसाते हैं।

श्रद्धालु शिवलिंग पर जल, दूध, शहद और पंचामृत चढ़ाकर उन्हें प्रसन्न करते हैं। पूजा की शुरुआत शुद्ध जल से अभिषेक कर, फिर पंचामृत स्नान कराने से होती है। इसके बाद भक्त ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करते हैं, जिससे वातावरण भी पवित्र हो जाता है।

इस महीने में एक प्राचीन शिव मंत्र का भी बड़ा महत्व है—

"कर्पूरगौरं करुणावतारं..."

इस मंत्र में भगवान शिव की करुणा, सौंदर्य और शक्ति की स्तुति की जाती है। यह प्रार्थना करती है कि शिव और पार्वती हमारे हृदय में सदा निवास करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें