देश के नॉर्थईस्ट रीजन में भारी बारिश ने तबाही मचाई हुई है। सिक्किम में लगातार बारिश और भूस्खलन के कारण मुख्य रास्ते के बाधित हो जाने से शनिवार को उत्तर सिक्किम के कई हिस्सों में करीब 1,500 पर्यटक फंस गए। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया है कि भारी बारिश के कारण लापता 8 पर्यटकों की तलाश में बाधा आई और तीस्ता नदी में जल स्तर बढ़ने के बाद अंततः तलाश अभियान स्थगित कर दिया गया। चुंगथांग को लाचेन और लाचुंग से जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर स्थान स्थानों पर भूस्खलन की घटना हुई।
