Get App

Hong Kong Food Viral Video: लंच के लिए मंगाए थे नूडल्स, लेकिन सॉस में तड़पता मिला जिंदा चूहा; वीडियो देखकर सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Hong Kong Food Viral Video: हांगकांग में एक महिला के साथ लंच के दौरान ऐसा वाकया हुआ, जिसने उसे बुरी तरह हैरान कर दिया। खाने का पैकेट खोलते ही उसे कुछ ऐसा नजर आया, जिसकी उसने कल्पना भी नहीं की थी। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला तेजी से चर्चा में आ गया। इसके बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने भी मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड Sep 09, 2026 पर 11:29 AM
Hong Kong Food Viral Video: लंच के लिए मंगाए थे नूडल्स, लेकिन सॉस में तड़पता मिला जिंदा चूहा; वीडियो देखकर सोशल मीडिया पर मचा बवाल
खाने का पैकेट खोला तो अंदर था ऐसा नजारा, महिला रह गई दंग

हांगकांग में एक महिला के लिए रोजाना की तरह लिया गया लंच उस वक्त खौफनाक बन गया, जब खाने का पैकेट खोलते ही उसे नूडल्स के ऊपर कुछ अजीब नजर आया। सॉस के बीच एक बेहद छोटा और जिंदा चूहा दिखाई दिया, जिसे देखकर महिला के होश उड़ गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। मामला सामने आने के बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने रेस्टोरेंट का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।

531 रुपये के लंच में निकला ऐसा सरप्राइज

रिपोर्ट के मुताबिक, महिला हांगकांग के क्वाई चुंग इलाके में काम करती है। वह करीब 5.60 डॉलर यानी लगभग 531 रुपये में Wa Jer Restaurant से लंच कॉम्बो लेकर आई थी।

उसके खाने के पैकेज में साते बीफ राइस नूडल्स, हैम ऑमलेट और एक ड्रिंक शामिल था। महिला ने शायद सोचा भी नहीं होगा कि कुछ ही देर बाद यही खाना उसके लिए एक डरावना अनुभव बन जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें