BTS के सुपरस्टार जंगकुक भारी फाइनेंशियल फ्रॉड के शिकार हुए थे। जंगकुक की जानकारी के बिना उनके HYBE स्टॉक्स का ट्रांसफर कर दिया गया था। HYBE दक्षिण कोरिया की मल्टीनेशनल एंटरटेनमेंट कंपनी है। इस धोखाधड़ी में 8.44 अरब कोरियाई वॉन (लगभग 6.3 मिलियन डॉलर) के शेयर शामिल थे। हैरानी की बात यह है कि घटना उस दौरान हुई, जब जंगकुक दक्षिण कोरिया में अपनी अनिवार्य सैन्य सेवा पूरी कर रहे थे। इस मामले में कोर्ट का फैसला भी आ गया है।
