Get App

Heavy Rain Alert: IMD ने दिल्ली-NCR, उत्तराखंड सहित कई राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट, आसमान से बरसेगा कहर!

Heavy Rain Alert: IMD ने बताया कि अगले 5 दिनों के दौरान दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके साथ ही दिल्ली-NCR में अगले 24 घंटों के भीतर जबरदस्त बारिश का अनुमान है

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Jul 20, 2025 पर 11:11 PM
Heavy Rain Alert: IMD ने दिल्ली-NCR, उत्तराखंड सहित कई राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट, आसमान से बरसेगा कहर!
पूर्वी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में 26 जुलाई तक भारी बारिश का अनुमान है

Heavy Rain Alert: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग(IMD) ने देश के कई हिस्सों में भयंकर बारिश की चेतावनी जारी की है। IMD के मुताबिक, 26 जुलाई तक उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और दक्षिणी राज्यों में मूसलाधार बारिश का अनुमान है, जिससे सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो सकता है। IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तराखंड में मंगलवार तक और हिमाचल प्रदेश में बुधवार तक बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इन राज्यों में भूस्खलन और बाढ़ जैसी घटनाओं का खतरा बढ़ सकता है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने और पहाड़ी इलाकों की यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।

 

उत्तर और पूर्वोत्तर भारत में भी भयंकर बारिश का पूर्वानुमान

देश के अन्य हिस्सों में भी बारिश का दौर देखने को मिलेगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा में सोमवार तक भारी बारिश हो सकती है। पंजाब और जम्मू-कश्मीर में 24 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में 26 जुलाई तक भारी बारिश का अनुमान है। वही पूर्वोत्तर भारत में नागालैंड और त्रिपुरा में सोमवार तक, अरुणाचल प्रदेश में मंगलवार तक, और असम व मेघालय में 26 जुलाई तक बहुत भारी बारिश की संभावना है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें