Covid-19 Cases Update: केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोविड-19 के सक्रिय मामलों में मंगलवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली है। कोविड के एक्टिव केस सोमवार को 7,264 थे जबकि मंगलवार को ये आंकड़ा घटकर 6,836 पर आ गया। हालांकि पिछले 24 घंटों में एक मौत दर्ज की गई है। महाराष्ट्र की 44 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई, जिन्हें कोविड से पहले ही लिवर की समस्या थी।
