Get App

Indian railways: ट्रेन में ये 7 सामान ले जाने की गलती न करें, वरना सजा पक्की

Indian railways: भारत में रोजाना करोड़ों लोग ट्रेन से सफर करते हैं। भारतीय रेलवे रोज लगभग 13,000 ट्रेनों का संचालन करता है। सफर आरामदायक और किफायती होने के साथ नियमों का पालन भी जरूरी है। कई यात्री अनजाने में प्रतिबंधित सामान ले जाते हैं, जिससे पकड़े जाने पर जुर्माना या जेल की सजा हो सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 17, 2025 पर 8:04 AM
Indian railways: ट्रेन में ये 7 सामान ले जाने की गलती न करें, वरना सजा पक्की
Indian Railways: रेलवे का मुख्य उद्देश्य यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा है।

भारत एक विशाल और विविधताओं से भरा देश है, जहां रोजाना करोड़ों लोग ट्रेन से सफर करते हैं। भारतीय रेलवे, जो दुनिया के सबसे बड़े रेल नेटवर्कों में से एक है, रोज लगभग 13,000 ट्रेनों का संचालन करता है। ट्रेन का सफर न केवल आरामदायक और सुरक्षित माना जाता है, बल्कि ये आम आदमी के बजट के हिसाब से भी किफायती है। यही कारण है कि देश के हर कोने तक पहुंचने के लिए लोग रेलवे पर भरोसा करते हैं। लेकिन इस सुविधा के साथ कुछ जिम्मेदारियां भी जुड़ी हैं। जितनी आज़ादी यात्रियों को सफर के दौरान मिलती है, उतना ही जरूरी रेलवे द्वारा बनाए गए नियमों का पालन करना भी होता है।

कई बार यात्री बिना सोचे-समझे कोई भी सामान पैक कर लेते हैं, जबकि कुछ चीजें ऐसी हैं जिन्हें ट्रेन में ले जाना सख्त मना है। अगर कोई यात्री ऐसे प्रतिबंधित सामान के साथ पकड़ा जाता है, तो उस पर जुर्माना लगाया जा सकता है या जेल की सजा भी हो सकती है

क्यों बनाए गए ये नियम?

रेलवे का मुख्य उद्देश्य यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा है। कुछ सामान ऐसे होते हैं जिनसे आग लगने, दुर्घटना होने या यात्रियों को परेशानी होने का खतरा रहता है। रेलवे एक्ट की धारा 164 के तहत इन वस्तुओं को ले जाने पर 1000 रुपये तक का जुर्माना, 3 साल तक की जेल या दोनों सजाएं हो सकती हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें