Get App

Indore Couple: हनीमून मनाने मेघालय गए इंदौर के राजा रघुवंशी का 11 दिन बाद मिला शव, पत्नी अब भी लापता

इंदौर के DCP (क्राइम ब्रांच) राजेश कुमार त्रिपाठी ने न्यूज एजेंसी PTI को बताया,‘‘हमें ताजा जानकारी मिली है कि मेघालय पुलिस ने खोज अभियान के दौरान एक शव बरामद किया है। राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी ने इस शव की पहचान अपने भाई राजा रघुवंशी के तौर पर की है।’’ उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगा कि राजा रघुवंशी का शव कितने दिन पुराना है और उनकी मौत कैसे हुई

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 02, 2025 पर 9:14 PM
Indore Couple: हनीमून मनाने मेघालय गए इंदौर के राजा रघुवंशी का 11 दिन बाद मिला शव, पत्नी अब भी लापता
हनीमून बनाने मेघालय गए इंदौर के राजा रघुवंशी का 11 दिन बाद मिला शव, पत्नी अब भी लापता

‘हनीमून’ मनाने के लिए मेघालय पहुंचने के बाद लापता हुए इंदौर के रहने वाले राजा रघुवंशी का शव 11 दिन बाद सोमवार को मेघालय पुलिस ने बरामद किया, लेकिन उनकी पत्नी के बारे में फिलहाल कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। इंदौर पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि इंदौर के राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम, मेघालय के पूर्वी खासी पहाड़ी जिले के सोहरा इलाके (जिसे चेरापूंजी भी कहा जाता है) में 23 मई को रहस्यमय हालात में लापता हुए थे। उन्होंने बताया कि यह दम्पति ‘हनीमून’ मनाने मेघालय गया था।

इंदौर के DCP (क्राइम ब्रांच) राजेश कुमार त्रिपाठी ने न्यूज एजेंसी PTI को बताया,‘‘हमें ताजा जानकारी मिली है कि मेघालय पुलिस ने खोज अभियान के दौरान एक शव बरामद किया है। राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी ने इस शव की पहचान अपने भाई राजा रघुवंशी के तौर पर की है।’’

उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगा कि राजा रघुवंशी का शव कितने दिन पुराना है और उनकी मौत कैसे हुई।

त्रिपाठी ने बताया कि मेघालय पुलिस का खोज अभियान जारी है और उसे राजा रघुवंशी की लापता पत्नी सोनम के बारे में फिलहाल कोई भी सुराग नहीं मिला है। इस बीच, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इंदौर निवासी व्यक्ति का मेघालय में शव मिलने पर शोक जताया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें