Get App

Ketan Agarwal: आखिर सिया को शादी से पहले क्यों चाहिए थे 3 साल? पुलिस जांच में हुआ बड़ा खुलासा

Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में एक युवक की मौत का मामला अब सिर्फ हादसा नहीं माना जा रहा। पुलिस जांच में सामने आए नए सुरागों ने इस केस को पूरी तरह नया मोड़ दे दिया है। कॉल रिकॉर्ड, मुलाकातों और डिजिटल सबूतों की जांच के बीच कई ऐसे दावे सामने आए हैं, जिन्होंने सभी को हैरान कर दिया है

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड Jun 28, 2026 पर 1:45 PM
Ketan Agarwal: आखिर सिया को शादी से पहले क्यों चाहिए थे 3 साल? पुलिस जांच में हुआ बड़ा खुलासा
शादी टालने के लिए रची गई थी कथित साजिश, 2,004 कॉल ने बढ़ाया शक

पुणे में हुई एक युवक की मौत का मामला हर दिन नए खुलासों के साथ और रहस्यमय होता जा रहा है। शुरुआत में इसे एक सामान्य हादसा माना गया था, लेकिन पुलिस जांच आगे बढ़ने के साथ कई ऐसे तथ्य सामने आए हैं, जिन्होंने पूरे मामले को नई दिशा दे दी है। जांच एजेंसियां अब कॉल रिकॉर्ड, डिजिटल सबूत और आरोपियों की गतिविधियों को जोड़कर घटनाक्रम की कड़ियां तलाश रही हैं। इस केस में सामने आई नई जानकारियों ने लोगों के बीच भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं और मामला लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है।

शादी टालने की थी कथित योजना

पुलिस के मुताबिक, जांच में सामने आया है कि इस मामले का मकसद आर्थिक लाभ या पारिवारिक विवाद नहीं था। जांच एजेंसियों का दावा है कि सिया गोयल कथित तौर पर यह शादी नहीं करना चाहती थीं। पुलिस का आरोप है कि उन्हें लगता था कि केतन की मौत के बाद परिवार उन पर दोबारा शादी का दबाव कई साल तक नहीं डालेगा।

पुराने रिश्ते की भी हो रही जांच

सब समाचार

+ और भी पढ़ें