Kiss Day 2026: वैलेंटाइन डे आने में कुछ ही दिन बचे हैं। इससे पहले वैलेंटाइन वीक मनाया जा रहा है। ये पूरा हफ्ता प्यार जताने, गले मिलने, दिल की बात कहने और अपने रिश्ते को और मजबूत बनाने के लिए खास माना जाता है। वैलेंटाइन वीक का हर दिन खास होता है। वे इस हफ्ते का आखिरी दिन सबसे खास होता है, जिसे हैप्पी किस डे कहा जाता है। हर साल वैलेंटाइन वीक के 13 फरवरी को किस डे मनाया जाता है और इसे प्यार और अपनापन जताने के प्रतीक के रूप में देखा जाता है।
