सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। इस क्लिप में इंदौर के वकील दिलीप नगर करीब 10,000 फीट की ऊंचाई पर पैराग्लाइडिंग करते हुए दिखाई देते हैं, लेकिन इस रोमांचक अनुभव के बीच उनका शांत और भक्ति से भरा अंदाज लोगों को सबसे ज्यादा प्रभावित कर रहा है। हवा में उड़ते हुए भी वे पूरी एकाग्रता के साथ हनुमान चालीसा का पाठ करते नजर आते हैं।
