सोशल मीडिया पर वायरल होने की होड़ में लोग अक्सर ऐसे कारनामे कर बैठते हैं, जिन्हें देखकर हैरानी के साथ-साथ डर भी महसूस होता है। हर दिन इंटरनेट पर अनोखे वीडियो सामने आते हैं, लेकिन कुछ क्लिप्स ऐसी होती हैं जो लोगों को सोचने पर मजबूर कर देती हैं। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक छोटी बच्ची विशालकाय अजगर के ऊपर आराम से लेटी हुई दिखाई देती है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि बच्ची के चेहरे पर डर का नामोनिशान नहीं दिखता।
