Lohri 2026: सुख, समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक लोहड़ी का त्योहार हर साल जनवरी की ठिठुरती ठंड के बीच मनाया जाता है। शाम के समय परिवार, सोसाइटी, मित्र और रिश्तेदार सब आग के चारों ओर जुटते हैं और ढोल और पारंपरिक भांगड़ा-गिद्दा करते त्योहार मनाते हैं। इस त्योहार की खास पेशकश होते हैं तिल, गुड़, गेहूं की बालियां और रेवड़ी। इन्हें लोहड़ी की अग्नि में डाला जाता है और रबी की फसल की अच्छी पैदावार के लिए प्रकृति का धन्यवाद दिया जाता है। यह त्यौहार पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, जम्मू और कश्मीर में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है।
