Get App

युवक ने होटल में की लंबी बुकिंग, 67 साल बाद चेकआउट पर हुआ बड़ा खुलासा

पेरिस के जीन ले बोन की कहानी काफी अनोखी मानी जाती है। 1957 में उन्होंने कुछ दिनों के लिए होटल में कमरा लिया, लेकिन वहां की सुविधाएं उन्हें इतनी पसंद आईं कि वे 67 साल तक वहीं रहे। होटल का कमरा ही उनका घर बन गया, जहां उन्हें रोजाना आराम और सारी सुविधाएं मिलती रहीं

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड Apr 12, 2026 पर 10:10 AM
युवक ने होटल में की लंबी बुकिंग, 67 साल बाद चेकआउट पर हुआ बड़ा खुलासा
इतिहास के सबसे लंबे होटल स्टे में दर्ज है नाम

दुनिया में अजीब और चौंकाने वाली कहानियों की कोई कमी नहीं है, लेकिन पेरिस से जुड़ी यह कहानी कुछ अलग ही है। यहां एक शख्स ने महज कुछ दिनों के लिए होटल में कमरा लिया था, लेकिन धीरे-धीरे वही जगह उसकी पूरी जिंदगी का हिस्सा बन गई। आमतौर पर होटल को लोग अस्थायी ठहरने की जगह मानते हैं, जहां कुछ दिन बिताकर आगे बढ़ जाते हैं, लेकिन इस व्यक्ति ने इस सोच को पूरी तरह बदल दिया। कहानी सुनने में किसी फिल्मी प्लॉट जैसी लगती है, जहां एक छोटा सा फैसला जिंदगीभर का मोड़ बन जाता है।

समय बीतता गया और वह शख्स उसी कमरे में अपनी जिंदगी के कई पड़ाव पार करता रहा। यही वजह है कि यह किस्सा आज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे जानकर हैरान रह जाते हैं।

कुछ दिनों का प्लान बना जिंदगीभर का ठिकाना

इस शख्स का नाम जीन ले बोन बताया जाता है, जो 1957 में एक ट्रैवलिंग सेल्समैन के रूप में पेरिस पहुंचे थे। उन्होंने एक होटल में कुछ दिनों के लिए कमरा लिया, लेकिन वहां की सुविधाएं और आराम उन्हें इतना पसंद आया कि उन्होंने वहीं रहना जारी रखा। धीरे-धीरे वक्त गुजरता गया और कुछ दिन 67 साल में बदल गए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें