Maharashtran Monsoon Update: इंडियन मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने रविवार (25 मई) को बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून की तय समय से पहले ही महाराष्ट्र में एंट्री हो चुकी है। मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून महाराष्ट्र में पहुंच गया है। अगले तीन दिनों में इसके मुंबई और कुछ अन्य हिस्सों तक पहुंचने की उम्मीद है। महाराष्ट्र में तटीय कोंकण और मुंबई में पिछले दो दिनों से मानसून से पहले ही भारी बारिश हो रही है।