भारत की नदियां सिर्फ जल का स्रोत नहीं हैं, बल्कि जीवन का आधार भी मानी जाती हैं। खेती, सिंचाई, जल आपूर्ति और धार्मिक आस्था हर क्षेत्र में नदियों की अहम भूमिका है। इंटरनेट पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबीक, भारत में 400 से ज्यादा नदियां बहती हैं। इनमें से ज्यादातर आठ प्रमुख नदियों गंगा, यमुना, सिंधु, गोदावरी, ब्रह्मपुत्र, नर्मदा, कृष्णा और ताप्ति में आकर मिल जाती हैं। ये नदियां उपजाऊ जलोढ़ मिट्टी का खजाना हैं और जल प्रदूषण को बहाकर ले जाने में भी मदद करती हैं।