Chandra Grahan 2026: चंद्र ग्रहण एक खगोलीय घटना है, लेकिन यह धार्मिक दृष्टि से भी बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इसका महत्व तब और बढ़ जाता है, जब ये किसी खास दिन या पर्व के दिन होता है। जैसे साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च को होगा। इस दिन फाल्गुन मास की पूर्णिमा है और इसी दिन होलिका दहन किया जाता है। ग्रहण काल में पूजा-पाठ या धार्मिक अनुष्ठान नहीं किया जाता है। साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा, इसलिए इसका सूतक काल भी माना जाएगा और होलिका दहन भी इससे अछूता नहीं रहेगा। चंद्र ग्रहण की अवधि करीब 3 घंटे 27 मिनट रहेगी। यह चंद्र ग्रहण पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और सिंह राशि में होगा। आइए जानें इस साल का पहला चंद्र ग्रहण कब होगा, इसका सूतक काल और इस अवधि में धार्मिक रूप से क्या करें और क्या नहीं
