MP-Maharashtra Viral News: मध्य प्रदेश से एक बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां मरी हुई मानकर जिस लड़की की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसके पिता और भाई को जेल भेज दिया था, वह अब जिंदा वापस लौट आई है। इस घटना ने मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र पुलिस की कार्यप्रणाली पर बड़े गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मध्य प्रदेश के सीमावर्ती बुरहानपुर जिले की गुमशुदा युवती की हत्या का दावा करते हुए महाराष्ट्र पुलिस ने उसके पिता और भाई को इस महीने गिरफ्तार किया था।
