Get App

स्वाद के लिए फेमस मुरथल में नॉनवेज क्यों नहीं मिलता? जानें इसके पीछे का राज

Amazing Facts: इंटरनेट पर आपने भारत की कई रहस्यमयी जगहों के किस्से देखे होंगे, लेकिन दिल्ली के पास बसे मुरथल के ढाबों का राज थोड़ा अलग है। यहां का नाम सिर्फ स्वाद के लिए नहीं, बल्कि एक खास मान्यता के कारण भी लिया जाता है, जो इसे और भी दिलचस्प बना देती है

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड Apr 14, 2026 पर 1:34 PM
स्वाद के लिए फेमस मुरथल में नॉनवेज क्यों नहीं मिलता? जानें इसके पीछे का राज
आज मुरथल के ढाबे सिर्फ खाने की जगह नहीं, बल्कि एक एहसास बन चुके हैं।

दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों में ढाबा कल्चर आज के समय में तेजी से लोगों की पहली पसंद बनता जा रहा है। जो ढाबे कभी सिर्फ ट्रक ड्राइवरों के लिए बनाए गए थे, अब वही जगहें फैमिली, दोस्तों और रोड ट्रिप करने वालों की पसंदीदा स्पॉट बन चुकी हैं। यहां का देसी माहौल, खुला बैठने का इंतजाम और ताजा बना खाना लोगों को खास आकर्षित करता है। खासकर जीटी रोड और पंजाब-हरियाणा रूट पर बने ढाबों की बात करें, तो यहां का स्वाद और सादगी का मेल लोगों को बार-बार खींच लाता है।

महंगे रेस्टोरेंट्स की बजाय अब लोग इन ढाबों का रुख कर रहे हैं, जहां कम कीमत में भरपूर और स्वादिष्ट खाना मिलता है। ढाबे अब सिर्फ खाने की जगह नहीं, बल्कि एक एक्सपीरियंस बन चुके हैं, जहां लोग स्वाद के साथ-साथ सुकून और नॉस्टैल्जिया का भी आनंद लेते हैं।

मुरथल

इन सभी में हरियाणा का मुरथल सबसे ज्यादा चर्चित है। यहां के ढाबों में मिलने वाला देसी पंजाबी खाना लोगों को बार-बार खींच लाता है। ताजे पराठे, तंदूरी नान और दाल मखनी का स्वाद इतना लाजवाब होता है कि महंगे रेस्टोरेंट भी इसके आगे फीके लगते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें