Get App

NASA Artemis II Launch March 2026: 6 मार्च रवाना होगा आर्टेमिस 2 मिशन, नासा ने क्रू को किया क्वारेंटाइन

NASA Artemis II Launch March 2026: नासा 50 साल से भी ज्यादा समय के बाद चांद की फिर से यात्रा की तैयारी कर रहा है। नासा ने आर्टेमिस मिशन के लॉन्च के लिए नई तारीख की घोषणा कर दी है और अपने एस्ट्रोनॉट को क्वारेंटाइन भी कर दिया है। ये मिशन अब 6 मार्च को लॉन्च होगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 21, 2026 पर 6:37 PM
NASA Artemis II Launch March 2026: 6 मार्च रवाना होगा आर्टेमिस 2 मिशन, नासा ने क्रू को किया क्वारेंटाइन
नासा ने कन्फर्म किया है कि उसके आर्टेमिस II के लिए टारगेट लॉन्च डे 6 मार्च है।

NASA Artemis II Launch March 2026: नासा ने 54 साल के बाद फिर से चांद की यात्रा करने के लिए कमर कस ली है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने कन्फर्म किया है कि उसके आर्टेमिस II के लिए टारगेट लॉन्च डे 6 मार्च है। इस मिशन के माध्यम से 1972 के बाद पहली बार नासा के 4 एस्ट्रोनॉट चांद पर रवाना होंगे। हालांकि, ये अंतरिक्ष यात्री बस चांद तक की यात्रा कर के धरती पर वापस लौट आएंगे। नासा का आर्टेमिस II मिशन चंद्रमा पर लैंड नहीं करेगा। अपने इस मिशन के लिए नासा ने सभी चारों अंतरिक्ष यात्रियों को क्वारेंटाइन में भेज दिया है।

10 दिन का सफर

चांद की यात्रा करने वाला आर्टेमिस II मिशन चार एस्ट्रोनॉट्स को 10 दिन के सफर पर ले जाएगा। यह मिशन चांद पर नहीं उतरेगा और न ही लूनर ऑर्बिट में जाएगा। यह चांद के करीब से फ्लाईबाय करेगा और फ्री-रिटर्न ट्रेजेक्टरी के जरिए धरती पर वापस आएगा। नासा के अनुसार यह क्रू चांद से भी करीब 9,200 किलोमीटर आगे तक जाएगा, जो अब तक इंसानों द्वारा तय की गई सबसे ज्यादा दूरी होगी।

Artemis III के लिए रास्ता तैयार करेगा

करीब 10 दिन की इस उड़ान में रॉकेट और स्पेसक्राफ्ट के सभी सिस्टम्स की गहन जांच होगी। यह मिशन भविष्य के Artemis III के लिए रास्ता तैयार करेगा, जिसमें चांद के साउथ पोल पर इंसानों को उतारने की योजना है। इसके साथ ही अंतरिक्ष का इंसानी शरीर पर क्या असर पड़ता है, इसे समझने के लिए क्रू के ब्लड सैंपल्स पर वैज्ञानिक अध्ययन भी किया जाएगा। नासा का लक्ष्य चांद पर स्थायी मौजूदगी बनाना और आगे चलकर मंगल मिशन की नींव रखना है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें