Get App

NASA ISS crew return: आईएसएस के 25 साल के इतिहास में पहली बार मिशन अधूरा छोड़ धरती पर लौटेंगे अंतरिक्ष यात्री, जानें क्यों लेना पड़ा ये फैसला?

NASA ISS crew return: आईएसएस के 25 साल के इतिहास में पहली बार नासा के अंतरिक्ष यात्री अपना मिशन अधूरा छोड़ कर धरती पर लौटेंगे। इससे पहले गुरुवार को होने वाली साल की पहली स्पेसवॉक को भी नासा ने रद्द करने की जानकारी दी थी। जानें इन फैसलों के पीछे क्या है वजह

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 09, 2026 पर 7:41 PM
NASA ISS crew return: आईएसएस के 25 साल के इतिहास में पहली बार मिशन अधूरा छोड़ धरती पर लौटेंगे अंतरिक्ष यात्री, जानें क्यों लेना पड़ा ये फैसला?
नासा ने यह फैसला क्रू के एक सदस्य की ‘गंभीर चिकित्सकीय स्थिति’ को देखते हुए लिया गया है।

NASA ISS crew return: धरती से कई हजार किलोमीटर दूर अंतरिक्ष में रह कर अंतरिक्ष यात्री कई तरह के रिसर्च करते रहते हैं। लेकिन घर-परिवार से इतनी दूर, निपट एकांत अंतरिक्ष में अगर किसी की तबीयत बिगड़ जाए तो क्या होगा? कभी सोचा है। हाल ही में जब अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर एक एस्ट्रोनॉट की तबीयत बिगड़ गई तो धरती पर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी नासा के भी हाथ-पैर फूल गए। इसके बाद गुरुवार को होने वाली स्पेसवॉक को भी अचानक रद्द कर दिया गया। अब नासा ने आईएसएस पर मौजूद चार अंतरिक्ष यात्रियों की टीम को निर्धारित समय से करीब एक महीने पहले धरती पर वापस लाने का फैसला किया है। आईएसएस के 25 साल के इतिहास में ये पहली बार होगा, किसी मिशन को मेडिकल एमर्जेंसी की वजह से समय से पहले लौटना पड़ रहा है।

नासा के आईएसएस स्टेशन पर Crew-11 दल तैनात है, जिसमें चार सदस्य हैं। हालांकि नासा ने इस वापसी को आपातकालीन निकासी करार देने से इनकार किया है। उसका कहना है कि यह फैसला क्रू के एक सदस्य की ‘गंभीर चिकित्सकीय स्थिति’ को देखते हुए लिया गया है। एजेंसी ने गोपनीयता का हवाला देते हुए उस अंतरिक्ष यात्री का नाम और बीमारी का विवरण साझा नहीं किया है। नासा के अधिकारियों ने साफ किया है कि संबंधित अंतरिक्ष यात्री की हालत स्थिर है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘यह इमरजेंसी इवैक्यूएशन नहीं है, लेकिन हम हमेशा अंतरिक्ष यात्रियों के स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं।’

Crew-11 4 में से 1 सदस्य लौटेगा

आईएसएस के चार सदस्यीय दल Crew-11 में नासा की अंतरिक्ष यात्री जेना कार्डमैन और माइक फिन्के, जापान की अंतरिक्ष एजेंसी JAXA के किमिया युई और रूस के कॉस्मोनॉट ओलेग प्लाटोनोव शामिल हैं। इनमें से एक अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री और दो रूसी कॉस्मोनॉट फिलहाल ISS पर बने रहेंगे, ताकि स्टेशन का संचालन जारी रह सके।

स्पेस में इलाज की दिक्कतें

आईएसएस पर बुनियादी मेडिकल उपकरण, दवाएं और पृथ्वी से सुरक्षित संपर्क प्रणाली मौजूद है, जिससे डॉक्टर अंतरिक्ष यात्रियों की स्थिति का आकलन कर सकते हैं। इसके बावजूद नासा ने जोखिम न लेते हुए पूरे दल को वापस बुलाने का निर्णय लिया। हालांकि इस फैसले से कुछ प्रयोग और रखरखाव कार्यों में देरी होगी। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक ओपन यूनिवर्सिटी के स्पेस साइंटिस्ट डॉ. सिमियन बार्बर ने कहा, ‘स्पेस स्टेशन को न्यूनतम क्रू के हिसाब से डिजाइन किया गया है। जब टीम कम होती है तो प्राथमिकता स्टेशन को सुरक्षित रखने पर होती है, न कि नए प्रयोगों पर।’

48 घंटे के भीतर लौटेगा दल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें