Get App

Nautapa 2025: अगले 9 दिन तक पड़ेगी प्रचंड गर्मी, कल से हो रही नौतपा की शुरुआत, इन लोगों को है ज्यादा खतरा

Nautapa 2025: नौतपा के दौरान शरीर को गर्मी से बचाने के लिए कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए। जब भी बाहर निकलें, उससे पहले पानी जरूर पी लें और पूरे दिन थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीते रहें ताकि शरीर में पानी की कमी न हो। खास तौर पर दोपहर 12 से 3 बजे के बीच बाहर जाने से बचें क्योंकि इस समय गर्मी सबसे ज्यादा होती है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 24, 2025 पर 4:28 PM
Nautapa 2025: अगले 9 दिन तक पड़ेगी प्रचंड गर्मी, कल से हो रही नौतपा की शुरुआत, इन लोगों को है ज्यादा खतरा
Nautapa:नौतपा के दौरान कुछ लोगों को खासतौर पर ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत होती है

Nautapa: देश भर में अभी लोग तेज गर्मी से परेशान है। लेकिन अभी कुछ दिनों तक लोगों को इस भीषण गर्मी से छुटकारा नहीं मिलने वाला है। कल से अगले 9 दिनों तक देशभर में प्रचंड गर्मी पड़ने वाली है क्योंकि 25 मई से नौतपा की शुरुआत हो रही है। इस साल नौतपा 25 मई से शुरू होकर 2 जून, 2025 तक चलेगा। ये 9 दिन साल के सबसे ज्यादा गर्म होते हैं और लू चलने की भी संभावना सबसे ज्यादा होती है।

शास्त्रों के मुताबिक, नौतपा तब लगता है जब सूर्य ज्येष्ठ महीने में रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करता है। इस दौरान दिन के समय बाहर निकलना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। नौतपा के दौरान सेहत का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है।

इस समय घर से निकलने से बचे

नौतपा के दौरान शरीर को गर्मी से बचाने के लिए कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए। जब भी बाहर निकलें, उससे पहले पानी जरूर पी लें और पूरे दिन थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीते रहें ताकि शरीर में पानी की कमी न हो। हल्के और ढीले सूती कपड़े पहनें जिससे शरीर को हवा मिलती रहे और पसीना सोखकर शरीर ठंडा बना रहे। धूप में निकलते समय सनग्लास जरूर पहनें। एल्कोहल, चाय, कॉफी और ठंडी गैसी ड्रिंक्स से भी बचें क्योंकि ये शरीर को डिहाइड्रेट कर सकते हैं। हमेशा ताजा और साफ खाना खाएं। बाहर खुले में बिकने वाले खाने से दूर रहें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें