NEET UG paper leak: नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट-अंडरग्रेजुएट (NEET-UG) पेपर लीक मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की जांच ने राजस्थान के सीकर शहर को सुर्खियों में ला दिया है। CBI अब एक ऐसे छात्र की मार्कशीट और एजुकेशनल बैकग्राउंड की जांच कर रही है, जिसके पिता पर आरोप है कि उन्होंने लीक हुआ नीट पेपर हासिल करने के लिए लाखों रुपये खर्च किए थे। NDTV की एक रिपोर्ट के अनुसार, CBI ने सीकर के एक ही परिवार के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो भाई दिनेश बीवाल और मांगीलाल बीवाल एवं मांगीलाल का सबसे बड़ा बेटा विकास शामिल है।
