Get App

भारत में तेजी से फैल रहा कोरोना का नया वेरिएंट XFG कितना है खतरनाक? लक्षण से लेकर बचाव तक जानें यहां

भारत में XFG वेरिएंट के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में दर्ज किए गए हैं, जहां अब तक 89 केस मिले हैं। इसके बाद: तमिलनाडु में 16 मामले, केरल में 15, गुजरात में 11 और आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश व पश्चिम बंगाल में 6-6 मामले सामने आए हैं। इन मामलों में से सबसे ज्यादा 159 केस मई 2024 में पाए गए। इसके अलावा, अप्रैल और जून में 2-2 मामले रिपोर्ट हुए हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 13, 2025 पर 6:40 PM
भारत में तेजी से फैल रहा कोरोना का नया वेरिएंट XFG कितना है खतरनाक? लक्षण से लेकर बचाव तक जानें यहां
COVID-19 cases in India: भारत में कोरोनावायरस का नया वेरिएंट XFG मिला है।

Covid-19 Variant XFG : पिछले कई दिनों से लगातार कोविड-19 के मामले बढ़ रहे हैं। वहीं भारत में कोरोनावायरस का नया वेरिएंट XFG मिला है। अब तक, देश में इसके 163 मामले सामने आ चुके हैं। अभी तक कोविड-19 के ओमिक्रोन वेरिएंट का JN.1 वैरिएंट फैल रहा था, लेकिन पिछले कुछ दिनों में नए XFG वेरिएंट के कई मामले सामने आ चुके हैं। कोरोना वायरस का XFG वेरिएंट बहुत तेज़ी से फैलता है। शरीर की इम्यूनिटी भी इसे जल्दी नहीं पकड़ पाती। आइए जानते हैं XFG वेरिएंट कितना खतरनाक है।

XFG वैरिएंट क्या है?

XFG कोरोना वायरस (SARS-CoV-2) का एक नया सब-वैरिएंट है, जो दो पुराने वेरिएंट के मिलकर बनने से बना है। इसे "रिकंबाइनेंट वेरिएंट" कहा जाता है। इसका मतलब है कि यह वायरस तब बना जब किसी व्यक्ति को एक साथ दो अलग-अलग वेरिएंट से संक्रमण हुआ और दोनों वायरस के जीन आपस में मिल गए। इस मामले में, LF.7 और LP.8.1.2 नाम के दो वैरिएंट मिलकर XFG को बनाते हैं। सबसे पहले इसकी पहचान कनाडा में की गई थी। XFG वेरिएंट, कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन परिवार का हिस्सा है। ओमिक्रॉन वेरिएंट पहली बार 2021 के अंत में सामने आया था और तब से यह दुनिया भर में सबसे ज्यादा फैलने वाला वेरिएंट रहा है।

भारत में मिले इतने केस

सब समाचार

+ और भी पढ़ें